Posts

Showing posts from October, 2022

पीएम मोदी ने हिमाचल को दिया दशहरा का तोहफा, एम्स अस्पताल का किया उद्घाटन I

Image
शिमला: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज दशहरे के मौके पर हिमाचल प्रदेश को बड़ा तोहफा दिया है. पीएम मोदी ने आज 1,470 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से निर्मित बिलासपुर एम्स का उद्घाटन किया। इस मौके पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी मौजूद थे। बता दें कि पीएम मोदी आज हिमाचल के एक दिवसीय दौरे पर हैं। अपने हिमाचल दौरे के दौरान, पीएम मोदी 1,470 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित एम्स के साथ 3,650 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। इसमें 1,690 करोड़ रुपये के राष्ट्रीय राजमार्ग, नालागढ़ में एक मेडिकल डिवाइस पार्क और बंदला में एक हाइड्रो-इंजीनियरिंग कॉलेज का उद्घाटन किया जाएगा. पीएम मोदी ने अपने हिमाचल दौरे के दौरान कुल्लू में होने वाले दशहरा मेले में भी हिस्सा लिया. बिलासपुर में एम्स अस्पताल प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना (पीएमएसएसवाई) के तहत बनाया गया है। 750 बेड की क्षमता वाले इस अस्पताल में 64 आईसीयू बेड भी शामिल हैं। 1,470 करोड़ रुपये की लागत से बने इस अस्पताल में चौबीसों घंटे इमरजेंसी और ...